सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे विधायक बादल पत्रलेख

देवघर : सारवां थाना क्षेत्र के नारंगी पंचायत स्थित भैयाडीह गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में जरमुंडी विधायक बादल बाल-बाल बच गये. एक शादी समारोह से लौटने के दौरान विधायक की कार गड्ढे में जा गिरी. घटना में विधायक घायल हो गये. देवघर में डॉ संजय कुमार, डॉ अविनाश, डॉ अनिल […]

देवघर : सारवां थाना क्षेत्र के नारंगी पंचायत स्थित भैयाडीह गांव के समीप शुक्रवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में जरमुंडी विधायक बादल बाल-बाल बच गये. एक शादी समारोह से लौटने के दौरान विधायक की कार गड्ढे में जा गिरी.

घटना में विधायक घायल हो गये. देवघर में डॉ संजय कुमार, डॉ अविनाश, डॉ अनिल मिश्रा आदि ने उनका चेकअप किया. डॉक्टरों के अनुसार उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोट लगी है. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिटी स्कैन, एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी.

शाम को उन्हें सदर अस्पताल स्थित आइसीयू में शिफ्ट किया गया. अभी वे खतरे से बाहर हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ अजय, विधायक केएन त्रिपाटी, नरसिंह मुर्मू, कुणाल षांडंगी, विधायक अमित महतो ने कुशल क्षेम पूछा. इधर, चिकित्सक डॉ संजय कुमार ने बताया कि घटना में विधायक को दायें हाथ की छोटी अंगुली में हेयरलाइन फ्रैक्चर है. इसके अलावा दाहिने घुटने, दोनों होठ, ललाट व सिर में भी हल्की-फुल्की चोट आयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >