कौतूहल बना हाथियों का झुंड, दहशत में रहे ग्रामीण

मधुपुर. करमाटांड़ में शुक्रवार की सुबह अचानक 19 जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया. अचानक हाथियों के इतने बड़े झुंड को देखकर गांव में अफरातफरी मच गयी. डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे. हाथियों के आने की खबर मिलते ही आसपास के दर्जनों गांव के लोग भी जमा हो गये. हाथियों के झुंड में […]

मधुपुर. करमाटांड़ में शुक्रवार की सुबह अचानक 19 जंगली हाथियों का झुंड पहुंच गया. अचानक हाथियों के इतने बड़े झुंड को देखकर गांव में अफरातफरी मच गयी. डर के मारे लोग इधर-उधर भागने लगे. हाथियों के आने की खबर मिलते ही आसपास के दर्जनों गांव के लोग भी जमा हो गये. हाथियों के झुंड में 12 बड़े और सात छोटे-छोटे हाथी हैं. इनमें से तीन बच्चे की उम्र सिर्फ एक माह की है. हाथियों का झुंड गिरिडीह जिले के अहिल्यापुर-गांडेय की ओर से दर्वे पंचायत के करमाटांड़ में प्रवेश किया. इसके बाद करमाटांड़ व कमरजोरा में झाड़ियों के आसपास दिन भर डेरा जमाये रखा.

घटना की जानकारी मिलने पर मधुपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी महादेव रजक, वन रक्षित डीएन सिंह के नेतृत्व में दस सदस्यी टीम गांव पहुंची. मधुपुर पुलिस के चार जवान व जैप के जवान और अधिकारी भी पहुंचे.

हाथियों ने किसी घर को क्षति नहीं पहुंचायी. गांव में लगे बांस व कुछ पेड़ों को मामूली क्षति पहुंचायी. भीड़ देख कर बीच-बीच में हाथियों ने दौड़ाया भी. धूप कम होने पर शाम में हाथियों का झुंड प्रखंड के धमनी व जोगीडीह के पास पहुंच गयी और वहीं सभी हाथी जमा है. वन विभाग के निर्देशानुसार गांव वाले दर्जनों की संख्या में मशाल जला कर पहरेदारी कर रहे हैं. वन विभाग फिलहाल हाथियों पर नजर रखे हुए है. मौके पर एएसआई दामू बांदरा के अलावे वन विभाग के अमित ठाकुर, अरुण सिंह, अवधेश राय, सुंदर महतो, लालु तुरी, तैयब अंसारी आदि थे. वन क्षेत्र पदाधिकारी महादेव रजक ने कहा कि हाथी के झुंड शांत हैं. नुकसान नहीं पहुंचा रहे हैं. शाम में धमनी के इलाके पहुंच गया है. उसे जंगल की ओर गिरिडीह जिले में प्रवेश कराने का प्रयास किया जा रहा है. वन विभाग की टीम भी कैंप कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >