पानी को तरस रहे लोग, दो साल से मोटर ही मरम्मत करा रहा विभाग

मधुपुर : दलहा पंचायत अंतर्गत पुरणी सिंघो गांव में लाखों की लागत से बनाया गया जल मीनार इन दिनों सफेद हाथी साबित हो रही है. गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए 1500 गैलन का जल मीनार बनाया गया था. पानी के लिए 40 घरों में कनेक्शन भी दिया गया है. इस जल मीनार से पंचायत […]

मधुपुर : दलहा पंचायत अंतर्गत पुरणी सिंघो गांव में लाखों की लागत से बनाया गया जल मीनार इन दिनों सफेद हाथी साबित हो रही है. गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए 1500 गैलन का जल मीनार बनाया गया था. पानी के लिए 40 घरों में कनेक्शन भी दिया गया है. इस जल मीनार से पंचायत के राउत टोला, यादव टोला, मुसलिम टोला को पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पानी टंकी बनाया गया.

टंकी बनने के बाद लगभग पांच दिन ही लोगों को पानी मिल पाया. इसके बाद विभाग के जेई द्वारा पंप सेट खराब होने की बात कह कर इसे मरम्मति के लिए गया. लेकिन अब तक न मोटर लगाया गया और न ही लोगों को पानी दिया गया.

कहते हैं मुखिया

कई बार पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग से संपर्क स्थापित किया गया. लेकिन अब तक लोगों को पानी उपलब्ध हुआ है. विभाग को लिखित जानकारी देने के बाद भी टंकी चालू नहीं हुआ.

मकबुल अंसारी, दलहा पंचायत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >