देवघर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध व अधेड़ की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक दुमका जिलांतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुसियारी निवासी वृद्ध नाजिर मंडल (60) व सीमावर्ती बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के बिहारो निवासी परमेश्वर यादव (50) के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद नगर पुलिस […]
देवघर: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध व अधेड़ की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक दुमका जिलांतर्गत हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुसियारी निवासी वृद्ध नाजिर मंडल (60) व सीमावर्ती बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के बिहारो निवासी परमेश्वर यादव (50) के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद नगर पुलिस द्वारा परिजनों के हवाले कर दिया गया.
परिजनों ने बताया कि नाजिर अपने गांव से बरात जा रहा था. उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने उसकी गाड़ी में धक्का मार दिया. घटना में नाजिर गंभीर घायल हुए. इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. दूसरी घटना में परमेश्वर अपने गांव से ऑटो लेकर जल भरने सुल्तानगंज जा रहे थे.
उसी दौरान असरगंज के समीप मवेशी व बच्चे को बचाने में ऑटो पलट गयी. परमेश्वर को घटना में गंभीर चोट लगी थी. इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल देवघर लाकर भरती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी. डॉक्टर की सूचना पर नगर पुलिस पहुंची और दोनों के परिजनों का बयान लेकर संबंधित थाना को भेज दिया.