छह लोगों के नाम से हुई है जमीन की रजिस्ट्री, पुलिस को दिया डीड नंबर, जांच पूरी होने तक यथावत रहेगी कोठी की संपत्ति

देवघर: मोहनपुर के रिखिया में अशोक कृष्ण दत्ता की कोठी पर कब्जे की शिकायत के बाद पुलिसिया जांच के दौरान दावेदार अभिषेक झा की ओर से रजिस्ट्री का डीड नंबर पुलिस को मुहैया कराया गया है. जांच पदाधिकारी सह एएसआइ बमबम को अभिषेक झा ने छह डीड नंबर की संख्या उपलब्ध करायी है. एएसआइ ने […]

देवघर: मोहनपुर के रिखिया में अशोक कृष्ण दत्ता की कोठी पर कब्जे की शिकायत के बाद पुलिसिया जांच के दौरान दावेदार अभिषेक झा की ओर से रजिस्ट्री का डीड नंबर पुलिस को मुहैया कराया गया है. जांच पदाधिकारी सह एएसआइ बमबम को अभिषेक झा ने छह डीड नंबर की संख्या उपलब्ध करायी है.

एएसआइ ने कहा कि डीड का नंबर दर्ज कर लिया गया है, डीड के अनुसार अभिषेक झा के परिजनों के नाम से जमीन की रजिस्ट्री है. इसके साथ ही शिकायतकर्ता अमिता दत्त मुखर्जी से गुरुवार को भी फोन पर वार्ता हुई है, उन्होंने जून में देवघर आने की बात कही है. जून की छुट्टी में अमिता के भाई अमेरिका से आयेंगे व दोनों भाई-बहन साथ में रिखिया आकर अपना दावा संबंधित दस्तावेज सौंपेंगे.

श्री सिंह ने बताया कि आरोपित को कहा गया है कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक कैंपस में कोई संपत्ति की क्षति नहीं पहुंचायेंगे. जांच पूरी होने तक कोठी की स्थिति यथावत रखी जायेगी. अमिता दत्त मुखर्जी जब अपना दावा संबंधित दस्तावेज सौपेंगे, उस दौरान आरोपित को भी दावा संबंधित सभी दस्तावेज जमा करना होगा. दोनों पक्षों का दस्तावेज को उच्चाधिकारियों के पास भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >