ग्रामीण अंचलों में भी गहराया जल संकट

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में इन दिनों जल संकट गहरा गया है. कई तालाब व जल स्रोतों के सूख जाने के कारण पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं. प्रखंड के पसिया पंचायत अंतर्गत महुआडाबर-गुनियासोल में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से 13 लाख की लागत से वर्ष 2013 में बनाये गये जलमीनार इन […]

मधुपुर. शहर समेत ग्रामीण अंचलों में इन दिनों जल संकट गहरा गया है. कई तालाब व जल स्रोतों के सूख जाने के कारण पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं. प्रखंड के पसिया पंचायत अंतर्गत महुआडाबर-गुनियासोल में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के उद्देश्य से 13 लाख की लागत से वर्ष 2013 में बनाये गये जलमीनार इन दिनों शोभा की वस्तु बनी हुई है.

जल संकट के कारण ग्रामीण को पेयजल व दैनिक कार्यों के निष्पादन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि चार वर्ष पूर्व गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए जलमीनार बनाया गया.

लेकिन इसका लाभ अबतक ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. अन्य कई गांवों में बनी योजना की यही स्थिति है. कहीं रखरखाव के अभाव में योजना बंद पड़ गयी है तो कहीं मुखिया या ग्राम समिति द्वारा योजना का हैंडओवर नहीं किया गया है. जिसके कारण पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >