छिनतई कर भाग रहे अपराधियों को ग्रामीणाें ने घेरा, एक पकड़ाया

मधुपुर: बहन की शादी की तैयारी के लिए पैसे निकाल कर जा रहे दो युवकों से सारठ-मधुपुर मुख्य पथ पर पथरा के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर 55 हजार छीन लिये. इस क्रम में हो-हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गये. […]

मधुपुर: बहन की शादी की तैयारी के लिए पैसे निकाल कर जा रहे दो युवकों से सारठ-मधुपुर मुख्य पथ पर पथरा के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर 55 हजार छीन लिये. इस क्रम में हो-हल्ला होने पर आसपास के ग्रामीणों ने एक अपराधी को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गये. बताया जाता है कि सारठ थाना क्षेत्र के सिमरातरी निवासी प्रभाकर कुमार दास व करौं के जांत निवासी विशाल कुमार दास मधुपुर के कालीमंडा रोड के निकट स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से पैसा निकाल कर सारठ जा रहे थे.

दो एटीएम से क्रमश: 17 व 38 हजार रूपया की निकासी की. एटीएम के पास से ही तीन अपराधियों ने इन दोनों युवकों का एक बाइक पर सवार होकर पीछा किया. पाथरोल से आगे निकलते ही पथरा के पास ग्लेमर में सवार विशाल व प्रभाकर को ओवर टेक कर रोका और तीनों ने पैसा छीन लिये. हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों ने मोहन कुमार साह को पकड़ कर उसकी खूब पिटाई की व पुलिस के हवाले कर दिया. साह का टीवीएस बाइक भी लोगों ने जब्त कर लिया.

38 हजार नकदी, एक मोबाइल व एक एटीएम लेकर भागे अन्य आरोपित
पकड़े गये युवक की पहचान मधुपुर के नया बाजार पथलचपटी निवासी के रूप में की गयी है. पकड़े गये युवक ने बताया कि उसके साथ लूट की घटना को अंजाम देने में रामयश रोड निवासी प्रतीक कुमार उर्फ मंडल व कुंडु बंगला के झील तालाब के पास रहने वाले बबलू यादव शामिल हैं. पकड़े गये युवक से पुलिस ने 17 हजार बरामद किये. जबकि दोनों अपराधी 38 हजार नकदी, एक मोबाइल व एक एटीएम लेकर भाग गये. पुलिस ने बताया कि प्रतीक दो बार पूर्व में भी छेड़खानी मामले में जेल जा चुका है. घटना को लेकर मधुपुर थाना में लूट का एक मामला दर्ज कर लिया गया है.
पूछताछ से कई खुलासे संभव
छिनतई के पकड़े गये आरोपित मोहन की शिनाख्त पर पुलिस प्रतीक व बबलू की धर-पकड़ में जुट गयी है. पुलिस संभावना जता रही है कि पूछताछ के बाद इनके संपर्क में रहने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंचा जा सकता है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एटीएम या बैंक से रािश निकालने के बाद रास्ते में छिनतई की घटना बढ़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >