अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

मोहनपुर : झालर गांव में शादी समारोह में मीट नहीं खिलाने पर दूल्हे के चाचा शिवशंकर यादव की हत्या के मामले में अन्य आरोपितों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. रविवार को कई घर में छापेमारी की गयी, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ […]

मोहनपुर : झालर गांव में शादी समारोह में मीट नहीं खिलाने पर दूल्हे के चाचा शिवशंकर यादव की हत्या के मामले में अन्य आरोपितों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. रविवार को कई घर में छापेमारी की गयी, लेकिन आरोपित पुलिस के हाथ नहीं लगा. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपित विक्की राउत को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है.
बताते चलें कि बीते बुधवार की रात झालर गांव से गोरा गांव बारात गया था. बरात में मीट नहीं खिलाने को लेकर विवाद हुआ था. बरात से घर वापस आते ही विवाद बढ़ गया और घेर कर कुदाल से मारकर दूल्हे के चाचा की हत्या कर दी गयी थी. इधर, गांव में पुलिस ने चौकीदार को प्रतिनियुक्त कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >