धारा 420 के आरोपित गीता व प्रमोद साह को खोजने आयी दिल्ली पुलिस
देवघर : धोखाधड़ी के आरोपितों के सत्यापन में दिल्ली स्थित मायापुरी थाना की पुलिस रविवार को देवघर पहुंची. नगर पुलिस के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने आरोपितों के नाम-पता का सत्यापन करने की कोशिश की, किंतु कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद पुलिस वापस लौट गयी. दिल्ली पुलिस के अनुसार, मायापुरी थाना कांड संख्या 317/16 भादवि की धारा 420 के आरोपित गीता पति-बिहारी लाल होल्डिंग नं-45 नारंगी देवघर व प्रमोद साह पिता लीलू साह होल्डिंग नं-6 गांव मुंडा की खोज में वे पहुंचे थे.आरोपितों का पता नहीं चल सका. मायापुरी थाना के पुलिसकर्मी राजेंद्र कुमार इन दोनों आरोपितों की खोज में देवघर आये थे.
