देवघर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण-2017 में देश भर में देवघर को 102वां स्थान मिला है. इससे नगर निगम कार्यालय में खुशी है. कर्मियों ने सीइओ चेंबर में आकर सीइओ संजय कुमार सिंह को बधाई दी. सीइओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि वाट्सएप पर सर्वे का रिजल्ट आया. इसमें देवघर का […]
देवघर : स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण-2017 में देश भर में देवघर को 102वां स्थान मिला है. इससे नगर निगम कार्यालय में खुशी है. कर्मियों ने सीइओ चेंबर में आकर सीइओ संजय कुमार सिंह को बधाई दी. सीइओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि वाट्सएप पर सर्वे का रिजल्ट आया. इसमें देवघर का नाम आने से खुशी हुई. सर्वे परिणाम आबादी के हिसाब से तय किया गया है. इसमें महानगर, नगर व नगर से नीचे तीन भागों में बांटा गया है.
उन्होंने कहा कि इस परिणाम से देवघर का स्मार्ट सिटी में शामिल होना लगभग तय है. उन्होंने कहा कि यदि ठोस कचरा प्रबंधन का काम चालू रहता तो देश में और अच्छा रैंकिंग आता. सफाई में सर्वाधिक 600 में 585 अंक मिला है. इसका श्रेय मेयर रीता राज खवाड़े, डिप्टी मेयर नीतू देवी, सभी पार्षद, सभी निगम कर्मियों के अलावा शहर की जनता को जाता है. जिन्होंने शहर को साफ रखने में मदद की.
ड्रेनेज सिस्टम डेवलप नहीं होने से पड़ा असर
संताल के सभी जिले छह जिले में स्वच्छता अभियान में नगर निगम या नगर पर्षद की कार्यशैली को देखें तो जो भी इनका स्वच्छता अभियान या सफाई की व्यवस्था चली वह सड़क और मुख्य चौक चौराहे तक ही सीमित रहे. गलियों व मुहल्ले के अंदरूनी हिस्से में गंदगी रही खासकर नालियों में गंदगी और निकासी की व्यवस्था नहीं होने से नाली जाम की स्थिति रही. शहर में ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने के कारण स्वच्छता अभियान फिसड्डी साबित हुआ.