निगम क्षेत्र में विकास कार्य रोकने पर बरसीं डिप्टी मेयर

टेंडर निकलने के बाद भी छह माह से नहीं मिल रहा है वर्क ऑर्डर देवघर : निगम में विकास कार्य रोकने से गुरुवार को डिप्टी मेयर नीतू देवी खासी नाराज दिखी. कई कामों का छह माह से लेकर एक साल तक में वर्क ऑर्डर नहीं मिला है. उन्होंने अभियंत्रण टीम पर जम कर भड़ास निकाली. […]

टेंडर निकलने के बाद भी छह माह से नहीं मिल रहा है वर्क ऑर्डर

देवघर : निगम में विकास कार्य रोकने से गुरुवार को डिप्टी मेयर नीतू देवी खासी नाराज दिखी. कई कामों का छह माह से लेकर एक साल तक में वर्क ऑर्डर नहीं मिला है. उन्होंने अभियंत्रण टीम पर जम कर भड़ास निकाली. उन्हें अभियंत्रण टीम पर कार्यशैली में सुधार लाने व जरूरी कामों को प्राथमिकता तय कर तय सीमा के अंदर हल करने का निर्देश दिया. इस दौरान सीएस रिपोर्ट नहीं बनने पर सहायक अभियंता समीर सिन्हा व कनीय अभियंता मुकुल कुमार को हटाने की चेतावनी दी.
दरअसल डिप्टी मेयर विकास कार्य की समीक्षा कर रही थी. इसमें अद्यतन रिपोर्ट की जानकारी मांगी. इसमें पता चला कि छह माह से कई काम रूका पड़ा है. इसमें कई जरूरी काम भी शामिल है. पूछने पर फंड नहीं होने की बात कही. इससे नाराज डिप्टी मेयर ने कहा कि फंड का अभाव का बहाना नहीं चलेगा. विकास में फंड बाधा नहीं रहेगा. नगर विकास विभाग फंड देने से पीछे नहीं है. देवघर से समय पर योजना नहीं भेजी जाती है. नगर निगम में अभियंताओं की कमी नहीं है. फिर भी जिस गति से विकास होना चाहिए. धरातल पर दिख नहीं रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >