गंगासागर एक्सप्रेस में नाबालिग से छेड़खानी

मधुपुर : सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में सफर कर रही नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना के बाद आरोपित को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि सियालदह से एक दंपति अपनी दो बेटियों के साथ गंगासागर एक्सप्रेस से दरभंगा जा रहे थे. उसी बोगी […]

मधुपुर : सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी में सफर कर रही नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. घटना के बाद आरोपित को रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि सियालदह से एक दंपति अपनी दो बेटियों के साथ गंगासागर एक्सप्रेस से दरभंगा जा रहे थे. उसी बोगी में आसनसोल का बसतीन बाजार निवासी मो मिराजदुल्ला अंसारी सियालदह में सवार हुआ. दोनो ही एस-3 बोगी में सफर कर रहे थे. सफर के दौरान ही बर्थ में सवार 11 वर्षीय लड़की के साथ सोमवार की रात को मिराजदुल्ला छेड़खानी करने लगा. इसके बाद लड़की ने परिजनों को बात बतायी. जानकारी मिलते ही अन्य यात्री भी आक्रोशित हो गये और इसकी सूचना मोबाइल से आरपीएफ को दी.मधुपुर स्टेशन पर आरोपी को िगरफ्तार कर िलया गया.
साथ ही आरोपित को आसनसोल में उतरने नहीं दिया. आसनसोल से सवार आरपीएफ का स्कॉट पार्टी ने 45 वर्षीय आरोपित को अपने कब्जे में लेकर मधुपुर स्टेशन में उतारा. शिकायत के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को घटना स्थल से संबंधित रेल थाना अंडाल हस्तांतरित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >