ट्रेन में तीन महिलाओं से पर्स चोरी व छिनतई

जसीडीह : नयी दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर तीन अलग-अलग ट्रेनों में चोरी व छिनतई मामले की प्राथमिकी जसीडीह जीआरपी में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी आशा रानी अपने परिवार के साथ छपरा-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन से जसीडीह आ रही थी. इस […]

जसीडीह : नयी दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलखंड पर तीन अलग-अलग ट्रेनों में चोरी व छिनतई मामले की प्राथमिकी जसीडीह जीआरपी में दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित थाने को भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी आशा रानी अपने परिवार के साथ छपरा-टाटा एक्सप्रेस ट्रेन से जसीडीह आ रही थी. इस क्रम में क्यूल स्टेशन के समीप चोर ने उनका पर्स चोरी कर फरार हो गया. पर्स में 20 हजार नगद, एक मोबाइल, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट,

एक जोड़ा पायल समेत अन्य सामान था. वहीं दूसरी घटना में बिहार अंतर्गत भोजपुर धनुपरा निवासी अभिजीत कुमार अपने परिजनों के साथ ट्रेन नंबर 13245 में यात्रा कर रहे थे. इसी दौरान बरौनी स्टेशन के आसपास उनकी पत्नी का पर्स अज्ञात व्यक्ति छिनकर फरार हो गया. पर्स में चार हजार नगद, एक मोबाइल, एक कैमरा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, घड़ी समेत अन्य सामान था. इसके अलावा तीसरी घटना में दरभंगा जिले के टेकतार निवासी मदन कुमार ने मामला दर्ज कराया है.

उन्होंने आवेदन में कहा है कि वह अपने परिजनों के साथ सीतामढ़ी-कोलकता एक्सप्रेस ट्रेन पर दलसिंह सराय स्टेशन पर सवार होकर जसीडीह आ रहा था. इसी क्रम में स्टेशन से ट्रेन खुलते ही अज्ञात चोर ने उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर भाग गया. पर्स में लगभग 17 हजार नगद, सोने की बाली, तीन मोबाइल समेत कई सामान था. घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर संबंधित थाना को भेज दिया है.

अलग-अलग ट्रेन में चोरों ने दिया घटना को अंजाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >