मनरेगा समीक्षा बैठक में डीडीसी ने कहा

मारगोमुंडा : प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रमुख शहनाज परवीन की अध्यक्षता में मनरेगा समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें मुख्य रूप से डीडीसी जन्मजय ठाकुर मौजूद थे. डीडीसी ने कहा कि मजदूरों का डीबीटी शत प्रतिशत करें, ताकि उनके खाते में राशि सीधे तौर पर पहुंच सके. जिन मजदुरों के पास जॉब कार्ड नहीं है. […]

मारगोमुंडा : प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रमुख शहनाज परवीन की अध्यक्षता में मनरेगा समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. जिसमें मुख्य रूप से डीडीसी जन्मजय ठाकुर मौजूद थे. डीडीसी ने कहा कि मजदूरों का डीबीटी शत प्रतिशत करें, ताकि उनके खाते में राशि सीधे तौर पर पहुंच सके. जिन मजदुरों के पास जॉब कार्ड नहीं है. उन्हें अविलंब कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया. सभी मनरेगा मजदुरों का जॉब कार्ड जांच करें, ताकि मजदूर कार्य करते हैं या नहीं इसकी जानकारी उपलब्ध हो सके.

1 से 15 मई तक प्रखंड में डीबीटी अभियान चलाया जायेगा. जिसमें जन प्रतिनिधि की भागीदारी जरूरी है. तभी अभियान सफल हो सकता है. कहा कि जो रोजगार सेवक डीबीटी करने में असफल रहेंगे उसे कार्य से हटाया जायेगा. मजदूरों का मजदूरी भुगतान में विलंब होने पर रोजगार सेवकों से जुर्माना वसूला जायेगा. इसके बाद भी भुगतान में विलंब पाया गया तो वैसे रोजगार सेवक को सेवा मुक्त कर दिया जायेगा. इसके अलावे इंदिरा, प्रधानमंत्री आवास के बारे में जानकारी लिया. मौके पर बीडीओ जोहन टुडू, बीपीआरओ सुरेश चंद्र दास, विनय ठाकुर, रतन प्रसाद राय, महेंद्र सिन्हा, सुनील मुर्मू, विवेकानंद, महामृत्युंजय, जैनुल अंसारी, झुपर मरांडी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >