सोनारायठाढ़ी : उउवि तिलकपुर में बीडीओ जहुर आलम व बीपीओ रोशन कुमार सिंह की देखरेख में गुरुवार को कक्षा नौ व दस के बच्चों के लिए कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. डीएसइ सीवी सिंह ने कहा की कला का छात्र परिश्रम करके सभी क्षेत्र में अपना नाम ऊंचा कर सकता है. आधुनिक खेती करके भी युवा किसान अपना नाम रोशन कर सकता है. प्रशासनिक सेवा, एमबीए, वाणिज्य, कला, विज्ञान की पढ़ाई करने के तौर तरीके के बारे में बताया गया.
इस अवसर पर मो जावेद अहमद, रवि शंकर, एकता रानी, बीडीओ जहुर आलम, बीपीओ रौशन कुमार सिंह, आदित्य कुमार देव आदि थे.
