नप अध्यक्ष संजय यादव व झामुमो नेता टारजन भी आरोपित

माहौल बिगाड़ने के मामले में दो गुटों के 36 लोगों पर 107 की कार्रवाई मधुपुर : पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका के मद्देनजर दो गुटों के 18-18 व्यक्तियों पर 107 की कार्रवाई किया है. इन सभी को नोटिस तामिला कराया जा रहा है. बताया जाता है कि पथलचपटी में एक प्रेमी जोड़े के […]

माहौल बिगाड़ने के मामले में दो गुटों के 36 लोगों पर 107 की कार्रवाई

मधुपुर : पुलिस ने शांति भंग करने की आशंका के मद्देनजर दो गुटों के 18-18 व्यक्तियों पर 107 की कार्रवाई किया है. इन सभी को नोटिस तामिला कराया जा रहा है. बताया जाता है कि पथलचपटी में एक प्रेमी जोड़े के फरार होने के बाद कुछ लोगों ने पिछले दो दिनो से माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया.
इसके बाद प्रशासन ने नप अध्यक्ष संजय यादव व झामुमो नेता जियाउल हक उर्फ टार्जन समेत दोनो पक्षों से कुल 36 लोगों पर 107 की कार्रवाई की है. इंस्पेक्टर इंचार्ज विनोद कुमार ने कहा कि प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 36 लोगों पर 107 की कार्रवाई की है. कुछ लोग जबरन हुड़दंग फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. जिसे लेकर प्रशासन सतर्क है.
एक प्रेमी जोड़े के फरार होने के बाद माहौल बिगाड़ने के प्रयास का आराेप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >