बाइक से गिरकर एक घायल डॉक्टर से उलझे परिजन

देवघर : मोहनपुर थानांतर्गत जयपुर मोड़ के समीप बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से ताराबाद निवासी घायल नुनूबाबू मोदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मौके पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर इमरजैंसी से नदारद थे. काफी देर तक उनकी कुर्सी भी खाली थी. कुछ देर बाद ऑन […]

देवघर : मोहनपुर थानांतर्गत जयपुर मोड़ के समीप बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से ताराबाद निवासी घायल नुनूबाबू मोदी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मौके पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर इमरजैंसी से नदारद थे. काफी देर तक उनकी कुर्सी भी खाली थी. कुछ देर बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर पहुंचे तो परिजनों द्वारा इलाज में देर की बात कही गयी. इससे ऑन ड्यूटी डॉक्टर घायल के परिजन से ही उलझ गये. फिर कुछ लोगों द्वारा बीचबचाव के बाद माहौल शांत हुआ. परिजनों ने बताया कि नुनूबाबू त्रिकूट की तरफ से बाइक द्वारा लौट रहा था. उसी दौरान अज्ञात ट्रक उसकी बाइक में धक्का मारकर फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >