जैक ने जारी किया संशोधित रिजल्ट, अब जिले में दूसरा स्थान

मैट्रिक में मिले कम अंक तो छात्र मोहन ने किया था चैलेंज मोहन कोल ने विकास उवि पालोजोरी से 2016 में दी थी मैट्रिक की परीक्षा मिले थे 412 अंक, पुनर्मूल्यांकन के बाद सामाजिक विज्ञान विषय में बढ़े 45 अंक सावि में कुल अंक 86 हुए, अब 90.6 फीसदी अंक पालोजोरी : 2016 की मैट्रिक […]

मैट्रिक में मिले कम अंक तो छात्र मोहन ने किया था चैलेंज

मोहन कोल ने विकास उवि पालोजोरी से 2016 में दी थी मैट्रिक की परीक्षा
मिले थे 412 अंक, पुनर्मूल्यांकन के बाद सामाजिक विज्ञान विषय में बढ़े 45 अंक
सावि में कुल अंक 86 हुए, अब 90.6 फीसदी अंक
पालोजोरी : 2016 की मैट्रिक परीक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय में कम अंक मिलने पर विकास उवि के छात्र मोहन कोल ने जैक में चैलेंज कर दिया था. पुनर्मूल्यांकन के बाद जब संशोधित रिजल्ट जारी हुआ तो मोहन व उसके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. मोहन अब मैट्रिक में जिले में दूसरे स्थान पर है. मोहन को 2016 की मैट्रिक परीक्षा में कुल 412 अंक मिला था. सामाजिक विज्ञान में उसे 45 अंक मिले थे. लेकिन चैलेंज के बाद जब संशोधित रिजल्ट आया तो सामाजिक विज्ञान में उसके अंक 86 प्राप्त हुए व कुल अंक 412 हो गये. इस आधार पर वह 90.6 फीसदी अंक के साथ जिले में दूसरे स्थान पर आ गया.
पूर्व में विकास उवि का ही अविनाश कुमार 450 अंक लाकर दूसरे स्थान पर था. जबकि 464 अंक लाकर उवि रोहिणी का सत्यम पहले स्थान पर बना हुआ है व सूची में सुधार के बाद मोहन दूसरे व अविनाश तीसरे स्थान पर हो गये हैं. मैट्रिक परीक्षा 2016 के परिणाम में संशोधन के कारण देवघर जिले के टॉप टेन की सूची में बदलाव हो सकता है. संशोधित रिजल्ट जारी होने के बाद मोहन की मां चन्द्रा कोलीन के साथ-साथ विकास उवि प्राचार्य कृष्ण कुमार, देव रंजन मिश्रा आदि ने हर्ष जताया है.
जैक की गलती के कारण बेहतर संस्थान में नहीं हो सका नामांकन
प्रतिद्वंदता के दौर में बड़े संस्थान अपने यहां बेहतर छात्र-छात्राओं का ही नामांकन लेते हैं. लेकिन चैलेंज करने के बाद भले ही उसने जिला में दूसरा स्थान हासिल कर लिया. लेकिन जैक की गलती के कारण कॉपी की सही जांच नहीं होने पर अच्छे संस्थान में नामांकन नहीं होने का उसे मलाल भी रहेगा. अभी मोहन देवघर कॉलेज में विज्ञान संकाय से इंटर की पढ़ाई कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >