देवघर: बोरे में मिले 14 नवजात के शव, भ्रूण हत्या की आशंका

मोहनपुर : देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित दुमका रोड के ठीक किनारे डुमरथर गांव में झाड़ियों से पुलिस ने सोमवार को करीब एक दर्जन अर्द्ध विकसित नवजात के शव बरामद किये हैं. सभी शव शीशे के जार में भर कर बोरे में डाले गये थे़ इससे पहले रविवार को भी पुलिस ने इसी स्थान से […]

मोहनपुर : देवघर के मोहनपुर प्रखंड स्थित दुमका रोड के ठीक किनारे डुमरथर गांव में झाड़ियों से पुलिस ने सोमवार को करीब एक दर्जन अर्द्ध विकसित नवजात के शव बरामद किये हैं. सभी शव शीशे के जार में भर कर बोरे में डाले गये थे़
इससे पहले रविवार को भी पुलिस ने इसी स्थान से दो नवजात के शव शीशे के जार में बरामद किये थे. इसमें एक लड़का व एक लड़की का शव था़ पुलिस के अनुसार, दोनों दिन बरामद किये गये अधिकतर शव बच्चियों के हैं. इसलिए भ्रूण हत्या की भी आशंका जतायी जा रही है. पुलिस ने फिलहाल सभी शव को जब्त कर लिया है़ थाने में स्टेशन डायरी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इधर, एक साथ 14 नवजात के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है.
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह सभी शवों को दफनाया जायेगा. पुलिस को आशंका है कि कहीं निजी क्लिनिक में भ्रूण हत्या कर शव को तो नहीं फेंका गया है.
महिला ने देखा था नवजात का शव : रविवार को डुमरथर गांव में बोरे में नवजात का शव एक महिला ने देखा था. उसने यह जानकारी गांव के लोगों को दी. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. पुलिस ने जांच शुरू की तो झाड़ियों में एक और बोरी मिली़ दूसरी बोरी को खोलने पर 12 नवजात के शव बरामद किये गये़ घटनास्थल पर काफी संख्या में बियर की बोतलें भी मिली हैं.
डुमरथर गांव के झाड़ियों में नवजातों के शव मिले हैं. दो बोरी से अर्द्ध विकसित नवजात का शव शीशे के जार में बरामद हुआ है. वरीय अधिकारियों के आदेश पर सभी शव को मंगलवार को दफनाया जायेगा. इस मामले में स्टेशन डायरी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
दीपक कुमार, थाना प्रभारी, मोहनपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >