करौं के स्टूडियो संचालक से बाइकर्स पुलिसकर्मियों ने की छिनतई

देवघर : जिले के थाना रोड करौं धर्मराज स्थान के सामने स्थित दिव्या डिजिटल स्टूडियो सह एसबीआइ सीएसपी संचालक शुभंकर कुमार मंडल से बाइकर्स पुलिसकर्मियों द्वारा नकदी 13 हजार रुपये की छिनतई करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अपने एक परिजन के साथ मामले की शिकायत देने सारठ थाना क्षेत्र के भतहरिया […]

देवघर : जिले के थाना रोड करौं धर्मराज स्थान के सामने स्थित दिव्या डिजिटल स्टूडियो सह एसबीआइ सीएसपी संचालक शुभंकर कुमार मंडल से बाइकर्स पुलिसकर्मियों द्वारा नकदी 13 हजार रुपये की छिनतई करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में अपने एक परिजन के साथ मामले की शिकायत देने सारठ थाना क्षेत्र के भतहरिया निवासी शुभंकर रविवार दोपहर में एसपी आवास पहुंचा. एसपी से भेंट नहीं होने पर उसने सरकारी मोबाइल पर कॉल कर मामले की जानकारी दी.

इसके बाद एसपी ने उसे नगर थाना भेज दिया. नगर थाना में मौजूद एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय व प्रभारी थाना प्रभारी सह इंस्पेकटर टीएन झा से मिलकर शुभंकर ने मामले की मौखिक शिकायत दे दी है. शिकायत में उसके द्वारा घटना को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मी के एचीवर बाइक का नंबर भी बताया गया है. उस आधार पर मामले की जांच-पड़ताल चल रही है. घटना शनिवार की बतायी जा रही है. शुभंकर ने बताया कि देवघर से सीएसपी का कैश लेकर व बाजार से कुछ सामानों की खरीदारी कर वह वापस लौटते वक्त कुंडा स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक में इंधन भरा रहा था. उसी दौरान एचीवर बाइक (जेएच 01 बीपी 9379) से वर्दी में दो पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे. उनलोगों ने उससे कहा कि एसपी के साइबर सेल से वे लोग हैं,

जो काफी मात्रा में कैश लेकर व सामानों की खरीदारी कर जाने वालों की जांच-पड़ताल करते हैं. शुभंकर के एक पॉकेट में सीएसपी का कैश 1.65 लाख रुपया व दूसरे पॉकेट में 13000 रुपया था. उसने 1.65 लाख तो नहीं दिया, किंतु नगदी 13000 रुपया समेत अपना वोटर कार्ड, आधार कार्ड व पेन कार्ड उन पुलिसकर्मियों को देखने दे दिया. इसके बाद उनलोगों ने शुभंकर को थाना ले जाकर साहब के सामने स्टेटमेंट दिलाने की बात कहते हुए पैट्रोल पंप से चल दिया.

थाना न ले जाकर वे लोग उसे नंदन पहाड़ ले गये. यामाहा बाइक से वहां उन पुलिसकर्मियों के दो साथी भी पहुंचे. नंदन पहाड़ के समीप ही एचीवर व यामाहा सवार आरोपिताें ने शुभंकर के पेटीएम वॉलेट से सुनील प्रसाद सिंह के नाम के विडीयोकॉन डीटूएच नंबर 180872659 पर 7000 रुपये और मोबाइल नंबर 08228080115 पर 200 रुपये का रिचार्ज करा लिया. घटना के बाद शनिवार रात में ही शुभंकर ने करौं थाना को फोन कर मामले की जानकारी दी थी. वहां से उसे नगर थाना में शिकायत देने कहा गया. इसके बाद रविवार को एसपी से मिलने गया था.

एचीवर व यामाहा बाइक सवार पुलिसकर्मियों पर 13000 रुपये छीनने और 7200 रुपये के डीटूएच व मोबाइल रिचार्ज कराने का आरोप
थाना रोड करौं के स्टूडियो संचालक शुभंकर मंडल ने एसपी को मोबाइल पर दिया शिकायत
एसपी ने जांच कर प्राथमिकी कराने का दिया निर्देश, जांच में जुटे एसडीपीओ व इंस्पेक्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >