युवती को भगा ले जाने का मामला दर्ज

एक साल पूर्व हुई थी शादी सारवां : भुरकुंडा निवासी मनोज किस्कू ने सारवां थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. कहा है कि उसकी शादी जसीडीह थाना क्षेत्र के पछियारी कोठिया गांव निवासी कामदेव कोल की बेटी मोती देवी से आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई थी. उसकी […]

एक साल पूर्व हुई थी शादी

सारवां : भुरकुंडा निवासी मनोज किस्कू ने सारवां थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है. कहा है कि उसकी शादी जसीडीह थाना क्षेत्र के पछियारी कोठिया गांव निवासी कामदेव कोल की बेटी मोती देवी से आदिवासी परंपरा के अनुसार हुई थी. उसकी पत्नी 19 अप्रैल को बिना कुछ कहे घर से गायब हो गयी. काफी खोजबीन करने पर कुछ पता नहीं चल सका. कहा गया है कि पत्नी मोबाइल पर जसीडीह कोठिया निवासी भैरो यादव से अक्सर बातचीत करती रहती थी जिसका विरोध घर वाले करते थे.
आरोप है कि भैरो यादव ही मेरी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले गया है. पुलिस से छानबीन कर पत्नी की खोजबीन करने की गुहार लगायी है. एएसआई ब्रम्हेश्वर पाठक ने बताया कि पति द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पहले से ही उसकी पत्नी और आरोपित एक दूसरे से परिचित थे. मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >