देवघर : देर शाम सदर अस्पताल के समीप अतिक्रमण हटाअो अभियान चलाया. इसका नेतृत्व एसडीअो सुधीर कुमार गुप्ता ने किया. इस दौरान सदर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने लगे झुग्गी-झोपड़ियों व दुकानों को हटाया गया.
अभियान में शामिल पुलिसकर्मियों ने अवैध रूप से लगाये गये दुकानों के शेड, छप्पर आदि को हटाया. इस अवसर पर एसडीपीअो दीपक कुमार पांडेय, वाइके मिश्रा, सिंधु समेत अन्य मौजूद थे.
