पेट्रोल पंप में स्वाइप करने वाले साइबर ठगों की तलाश
मोहनपुर : पेट्रोल पंप से फरजी पते पर स्वाइप कार्ड के जरिये पेट्रोल व डीजल खरीदने वाले साइबर ठगों को रांची पुलिस खोज रही है. रांची पुलिस को पता चला है कि मोहनपुर इलाके में साइबर ठगों ने फरजी पते में जारी स्वाइप कार्ड का इस्तेमाल कर कई पेट्रोल पंप से ईंधन की खरीदारी की […]
मोहनपुर : पेट्रोल पंप से फरजी पते पर स्वाइप कार्ड के जरिये पेट्रोल व डीजल खरीदने वाले साइबर ठगों को रांची पुलिस खोज रही है. रांची पुलिस को पता चला है कि मोहनपुर इलाके में साइबर ठगों ने फरजी पते में जारी स्वाइप कार्ड का इस्तेमाल कर कई पेट्रोल पंप से ईंधन की खरीदारी की है. गुरुवार को रांची से आये साइबर क्राइम के इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने मोहनपुर इलाके के पेट्रोल पम्प मालिकों से संपर्क कर स्वाइप कार्ड जरिये ईंधन खरीदने वाले साइबर ठगों की पहचान की अपील की है.
कहा गया है कि जो युवक पहले से साइबर ठगी की गतिविधियों में लिप्त रहा है, वैसे युवक अगर स्वाइप कार्ड समेत मोबाइल से अन्य सॉफ्टवेयर के जरिये ईंधन खरीदते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें.
इंस्पेक्टर ने कहा कि पेट्रोल पम्प में सॉफ्टवेयर के जरिये कोई भुगतान करता है तो उनकी पहचान अवश्यक सुनिश्चित करें. इन दिनों कई साइबर ठगों द्वारा इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जांच में लापरवाही पायी गयी तो पेट्रोल पम्प मालिकों पर भी कार्रवाई हो सकती है. रांची पुलिस ने गुरूवा को देवघर-दुमका रोड के आसपास कई गांवों व चौक पर साइबर ठगों के बारे में जानकारी हासिल की है.