48 घंटे में परीक्षा परिणाम जारी करने की चेतावनी

देवघर : स्नातक खंड एक, पीजी सेमेस्टर-वन व पीजी सेमेस्टर-टू का परीक्षाफल यथाशीघ्र जारी करने के लिए सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के परीक्षा नियंत्रक के नाम देवघर कॉलेज देवघर के प्रिंसिपल डॉ सुधीर कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं देवघर महाविद्यालय देवघर छात्र संघ के प्रतिनिधियों […]

देवघर : स्नातक खंड एक, पीजी सेमेस्टर-वन व पीजी सेमेस्टर-टू का परीक्षाफल यथाशीघ्र जारी करने के लिए सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के परीक्षा नियंत्रक के नाम देवघर कॉलेज देवघर के प्रिंसिपल डॉ सुधीर कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं देवघर महाविद्यालय देवघर छात्र संघ के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से सौंपा. छात्र नेताओं ने विवि प्रशासन को 48 घंटे में परीक्षा परिणाम जारी करने की चेतावनी दी है.

परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे. अभाविप के नगर मंत्री देवघर कृष्णदेव चौधरी ने कहा कि स्नातक खंड एक, पीजी सेमेस्टर वन व टू का परीक्षा हुए चार माह बीत गया. लेकिन, अबतक परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया गया है. इससे छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है. विश्वविद्यालय प्रशासन यथाशीघ्र परीक्षा परिणाम जारी करें.

अन्यथा अभाविप उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी. इसकी सारी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी. छात्र संघ के अध्यक्ष बिसमभर कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के रवैये के कारण छात्रों में काफी रोष है. छात्रों के हित को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन 48 घंटे में परीक्षा परिणाम जारी करें. प्रतिनिधि मंडल में दिवाकर झा, ऋषिकेश, चंदन कुमार गुप्ता, अविनाश, सत्यम ओझा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >