कार्यक्रम. एम्स की स्वीकृति पर सांसद का अभिनंदन, कहा
देवघर : देवघर में एम्स की स्वीकृति मिलने पर शनिवार को गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे का प्रबुद्ध नागरिक मंच द्वारा गौशाला परिसर में अभिनंदन किया गया. इस दौरान लगभग दो दर्जन विभिन्न संगठनों ने बारी-बारी कर सम्मानित कर एम्स की स्वीकृति मिलने पर सांसद को धन्यवाद दिया. श्री दुबे ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ उन्हें काम करने की प्ररेणा देते हैं. आज जो भी विकास कार्य हो रहा है, उसमें बाबा का पूर्ण आशीर्वाद है. संताल परगना में स्वास्थ्य सेवा की कमियों को वे व्यक्तिगत रूप से समझते हैं. आज एम्स होता तो डॉ अरविंद की शायद मौत नहीं होती. जब मैंने देवघर में एम्स की स्थापना के लिए फाइल बढ़ायी,
तो कई बाधाएं आयी. सीएम ने एम्स की अनुशंसा की तो आठ सांसदों ने आपत्ति दर्ज कर दी. बाद में मुख्यमंत्री ने देवघर में पुन: एम्स बनाने की अनुशंसा करने की जानकारी दी. अब 15 दिनों के अंदर एम्स की डीपीआर बनने का काम चालू होगा. पीएम नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे. उससे पहले देवघर में दो अप्रैल को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी आयेंगे. उन्होंने कहा पुनासी, देवघर में तीन एनएच, एयरपोर्ट व फ्लाइवर का धरातल पर है. पुनासी जल्द पूरा हो जायेगा. करौं, गोड्डा, हंसडीहा में हॉस्पिटल बनेंगे.
