जमीन विवाद में प्राथमिकी दर्ज

देवघर : बेलाबगान मुहल्ले में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में काउंटर प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी गयी है. पहला मामला जमीन विवाद के सिलसिले में संजय कुमार साह ने दर्ज कराया है. मामले में राकेश कुमार वर्णवाल को आरोपित बनाते हुए सिर फोड़ने का आरोप लगाया गया है. इसी मामले में […]

देवघर : बेलाबगान मुहल्ले में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में काउंटर प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी गयी है. पहला मामला जमीन विवाद के सिलसिले में संजय कुमार साह ने दर्ज कराया है.

मामले में राकेश कुमार वर्णवाल को आरोपित बनाते हुए सिर फोड़ने का आरोप लगाया गया है. इसी मामले में नाले का पानी सड़क पर बहाने का आरोप लगाते हुए राकेश कुमार वर्णवाल ने भी काउंटर प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज करायी है. उक्त कांड में संजय सहित उसकी पत्नी व पुत्र को आरोपित बनाया गया है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 89/17 व 90/17 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >