गायत्री परिवार ने बांटी धार्मिक पुस्तकें

देवघर: गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर गुरुदेव की आकांक्षा के अनुरुप युग निर्माण योजना के मिशन को ज्ञान यज्ञ के तहत विचारों को जन जन तक पहुंचाने हेतु विचार क्रांति अभियान देवघर न्यायालय में हॉल […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | September 29, 2016 2:27 AM
देवघर: गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशन में गायत्री शक्तिपीठ के संस्थापक परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा की जयंती हर्षोल्लासपूर्वक मनायी गयी. इस अवसर पर गुरुदेव की आकांक्षा के अनुरुप युग निर्माण योजना के मिशन को ज्ञान यज्ञ के तहत विचारों को जन जन तक पहुंचाने हेतु विचार क्रांति अभियान देवघर न्यायालय में हॉल संख्या चार में लगभग तीन दर्जन अधिवक्ताओं के बीच अखंड ज्योति पत्रिका नि:शुल्क वितरित की गयी.

इस संबंध में देवघर प्रखंड प्रभारी उमा कांत राय ने बताया कि हमारी संस्कृति संस्कारएवं आध्यात्म में रुचि पैदा करना व गायत्री में मूल तत्व को आत्मसात कराने का एक सौपान है.

बुधवार को अधिवक्ता चंद्र किशोर राय, महेश्वर चौधरी, संजय कुमार पांडेय, कांता सिंह, परेश चंद्र राय, बम बम सिंह, अवध किशोर सिंह, सुबोध कुमार सिंह, बसंत कुमार सिंह, सुप्रकाश सिन्हा, व्रज बल्लभ सहाय, मदन मोहन राय, जय देव प्रसाद सिंह, अजित कुमार झा, कौशल किशोर राय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुभाष कांत आदि 30 अधिवक्ताओं के बीच वितरित की गयी.इसे सफल बनाने में गायत्री परिवार के आदित्य कुमार, अवधेश कुमार, आयुष राज, आर्यन आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.