??????? ?? ???? ??? ??????? ???? ?? ??? ?????

पीड़िता से मिले जिप अध्यक्ष सहित कई जिप सदस्य देवघर. सदर अस्पताल में इलाजरत दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के लिए शुक्रवार को जिप अध्यक्ष रीता देवी, सिविल सर्जन डॉ एससी झा व कई अन्य सदस्य भी अस्पताल के वार्ड में पहुंचे. जहां चिकित्सकों से पीड़िता की तबीयत की जानकारी लेने के बाद पीड़िता समेत उनके […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | April 8, 2016 12:00 AM

पीड़िता से मिले जिप अध्यक्ष सहित कई जिप सदस्य देवघर. सदर अस्पताल में इलाजरत दुष्कर्म पीड़िता से मिलने के लिए शुक्रवार को जिप अध्यक्ष रीता देवी, सिविल सर्जन डॉ एससी झा व कई अन्य सदस्य भी अस्पताल के वार्ड में पहुंचे. जहां चिकित्सकों से पीड़िता की तबीयत की जानकारी लेने के बाद पीड़िता समेत उनके घरवालों से भी मिले. जहां मामले के एक आरोपित की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए पुलिस के द्वारा दूसरे की गिरफ्तारी के लिए प्रयासों की भी जानकारी दी. मौके पर कई जिप सदस्य भी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात जसीडीह थाना क्षेत्र के इलाके में चांदन निवासी एक नाबालिग से दो अलग-अलग युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था.