मधुपुर डबल मर्डर और लूट मामले के खुलासा का दावा, 4 गिरफ्तार

देवघर : मधुपुर पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. आज पुलिस ने मधुपुरपेट्रोल पंप कर्मी डबल मर्डर और लूट मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरिडीह जिले के अहल्यिापुर थानान्तर्गत भदवा गांव निवासी मिस्टर अंसारी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने टिटिहियाबांक और महुआडाबर गांव से तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है. […]

देवघर : मधुपुर पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है. आज पुलिस ने मधुपुरपेट्रोल पंप कर्मी डबल मर्डर और लूट मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरिडीह जिले के अहल्यिापुर थानान्तर्गत भदवा गांव निवासी मिस्टर अंसारी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने टिटिहियाबांक और महुआडाबर गांव से तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है.

टिटिहियाबांक निवासी गणेश यादव व महुआडाबर निवासी पिता मनिरूद्धीन मियां और उनके पुत्र नईम मियां को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है. जिनमें 5 पिस्तौल, मैगजीन, 57 राउण्ड गोली,है. इसके साथ ही 64 हजार रुपया नगद, 7 मोबाइल, 1 स्कोर्पियो, 1 हन्क मोटरसाइकिल और 1 पैसन मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है. वहीं पुलिस ने मीडिया को बताया कि 4 अन्य अपराधकर्मियों का खुलासा किया है.
इस दौरान एसपी ए विजयलक्ष्मी, प्रशिक्षु एसपी सुजाता कुमारी विनापानी, मधुपुर एसडीपीओ मधुपुर अशोक कुमार सिंह, देवघर एसडीपीओ दीपक पाण्डे मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >