एकता ही मजदूरों की पहचान

नगर निगम कर्मचारी संघ के सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा... देवघर : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लॉइज फेडरेशन झारखंड के तत्वावधान में रविवार को देवघर नगर निगम कर्मचारी संघ का सम्मेलन कजरेवटी डिपो में हुआ. संघ के अध्यक्ष कारू मंडल की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री अनूप हरि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 23, 2013 5:14 AM

नगर निगम कर्मचारी संघ के सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा

देवघर : झारखंड लोकल बॉडीज इंप्लॉइज फेडरेशन झारखंड के तत्वावधान में रविवार को देवघर नगर निगम कर्मचारी संघ का सम्मेलन कजरेवटी डिपो में हुआ. संघ के अध्यक्ष कारू मंडल की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अशोक सिंह, महामंत्री अनूप हरि व गणोश दीवान थे.

प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि मजदूरों की एकता ही उसकी पहचान है. संगठित होकर संघर्ष करेंगे, तभी अधिकार मिलेगा.

अशोक सिंह ने कहा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को अभी तक छठा वेतनमान का लाभ नहीं मिला है. सफाई कर्मचारियों के हितों का ख्याल रखते हुए छठा वेतनमान का लाभ जल्द दिया जाये. निगम के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अलोइस लकड़ा ने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे.

इसके लिए उन्होंने मजदूर नेता के माध्यम से समस्याओं की सूची की मांग की. डिप्टी मेयर प्रतिनिधि विनोद वर्मा ने सफाई कर्मचारियों का बकाये ग्रेच्युटी भुगतान, पेंशन, साबुन, पोशाक, जूता, दस्ताना व समय-समय पर नि:शुल्क टेटवेक की सूई उपलब्ध कराने की मांग मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी से की. मंच संचालन राज कुमार शर्मा ने किया.

सम्मेलन में पार्षद निशु देवी, पार्षद पार्वती देवी, पार्षद वरुण मिश्र, पार्षद सचिन मिश्र, पार्षद रमेश दास, जदयू नेता त्रिवेणी वर्मा, धीरेंद्र सिंह, नवल मंडल, गणोश दीवान, सुनील धपरा, देवघर नगर निगम के सफाई निरीक्षक अजय पंडित, टैक्स दारोगा जय शंकर साह, प्रो राम नंदन सिंह आदि मौजूद थे.