एसीबी ने की छापेमारी, पशु पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

देवघर : झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) दुमका के डीएसपी माधव राम भार्गव के नेतृत्व में जिला पशुपालन पदाधिकारी देवघर कार्यालय में छापेमारी की गयी. इस दौरान पांच हजार रुपया घूस लेते जिला चलंत पशु पदाधिकारी डॉक्टर महेश कुमार वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया गया. डीएसपी भार्गव ने बताया कि मोहनपुर के डुमरथर निवासी पंचू […]

देवघर : झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) दुमका के डीएसपी माधव राम भार्गव के नेतृत्व में जिला पशुपालन पदाधिकारी देवघर कार्यालय में छापेमारी की गयी. इस दौरान पांच हजार रुपया घूस लेते जिला चलंत पशु पदाधिकारी डॉक्टर महेश कुमार वर्णवाल को गिरफ्तार कर लिया गया.
डीएसपी भार्गव ने बताया कि मोहनपुर के डुमरथर निवासी पंचू दास के नाम सूअर पालन का छह लाख रुपये लोन स्वीकृत हुआ था जिसमें साढ़े पांच लाख का भुगतान हो चुका था. बाकि ऋण राशि भुगतान के एवज में उससे 10 हजारलोनघूसमांगा जा रहा था. पंचू ने इसकी शिकायत दर्ज करायी थी. दो दिन पूर्व एसीबी ने इसका सत्यापन भी किया. सुबह में छापेमारी करघूसका रुपया लेते रंगे हाथ महेश को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी को साथ लेकर छापेमारी टीम एसीबी कोर्ट में पेश कराने रांची निकल गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >