कल्याणपुर की महिला के एकाउंट से 65900 रुपये की निकासी

पांच बार में महिला के अकाउंट से 65900 रुपये की हो गयी अवैध निकासी

देवघर. नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ला निवासी एक महिला को कोई कॉल भी नहीं आया और न ही उसने किसी से कोई जानकारी शेयर की, बावजूद उसके एकाउंट से पांच बार में 65900 रुपये की अवैध निकासी हो गयी. यह रकम महिला के एकाउंट से यूपीआइ द्वारा ट्रांसफर होने की जानकारी मिल रही है. इस संबंध में पीड़ित महिला वार्ड नंबर-13 कल्याणपुर मुहल्ला निवासी रुबी देवी गुरुवार दोपहर में मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंची. उसने बताया कि दो दिनों में उसके एकाउंट से पांच बार में सारे रकम यूपीआइ द्वारा ट्रांसफर किये गये हैं. 14 अप्रैल को 100 रुपये ट्रांसफर किये गये, फिर दो दिन बाद 16 अप्रैल को चार बार में क्रमश: 10000, 20000, 30000 व 5800 रुपये ट्रांसफर हो गये. महिला का एकाउंट सेंट्रल बैंक सत्संग नगर शाखा में है. रुपये ट्रांसफर का मैसेज आने पर वह बैंक गयी और स्टेटमेंट निकलवायी तो मामले की जानकारी हुई. इसके बाद वह शिकायत देने साइबर थाना पहुंची. मामले में ठगी की रकम वापस कराने का आग्रह करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAUTAM KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >