झारखंड कृषि निगम का होगा गठन : रणधीर

दुमका: ओडिशा और गुजरात जैसे प्रदेशों की तर्ज पर झारखंड में भी जल्द ही कृषि निगम का गठन होगा. यह जानकारी कृषि एवं पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह ने दी. श्री सिंह ने दुमका में अपने विभाग के तमाम पदाधिकारियों के साथ प्रमंडलीय बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 27, 2015 8:31 AM
दुमका: ओडिशा और गुजरात जैसे प्रदेशों की तर्ज पर झारखंड में भी जल्द ही कृषि निगम का गठन होगा. यह जानकारी कृषि एवं पशुपालन मंत्री रणधीर सिंह ने दी. श्री सिंह ने दुमका में अपने विभाग के तमाम पदाधिकारियों के साथ प्रमंडलीय बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसके लिए सारी प्रक्रिया आरंभ की जा रही है. जल्द ही इसे कैबिनेट में भी रखा जायेगा. इसे वित्त विभाग का क्लीयरेंस मिल चुका है.

उन्होंने बताया कि 14 सालों में झारखंड में कृषि को बढ़ावा देने के लिए कृषि निगम का गठन नहीं हो पाया था. इसके गठन से किसानों के बीज उत्पादन, संग्रहण, बीज के क्रय तथा वितरण आदि कार्य किये जायेंगे. जिससे किसानों को बेहतर सुविधा मिल पायेगी और झारखंड में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिल सकेगा. इसके लिए चेयरमैन एवं एमडी का पद भी सृजित किया जायेगा.

संताल में 165 बिरसा चेकडैम : उन्होंने समीक्षा करते हुए विभागीय पदाधिकारियों को जानकारी दी कि इस प्रमंडल में सिंचाई की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए कुल 165 बिरसा चेकडैम बनवाये जायेंगे. हरेक जिले में हो मेघा डेयरी मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि गव्य विकास एवं डेयरी को बढ़ावा दिये जाने की जरूरत है. इसके लिए पशुपालकों को प्रोत्साहित करने तथा सरकार की योजनाओं से उन्हें अवगत कराने की जरूरत है. उन्होंने हर जिले में मेघा डेयरी संचालित करने पर भी जोर दिया.