एनओसी बगैर हेल्थ सेंटर भवन निर्माण पर लगेगी रोक !
देवघर: जिले भर में स्वास्थ्य विभाग से हेंल्थ सेंटर भवन निर्माण पर तत्काल रोक लगायी गयी है. इन भवनों के निर्माण पर स्थल चयन का विवाद है. डीडीसी शशि रंजन प्रसाद सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालक अभियंता(दुमका) को पत्र भेजकर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है. डीडीसी के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अक्सर […]
देवघर: जिले भर में स्वास्थ्य विभाग से हेंल्थ सेंटर भवन निर्माण पर तत्काल रोक लगायी गयी है. इन भवनों के निर्माण पर स्थल चयन का विवाद है.
डीडीसी शशि रंजन प्रसाद सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यपालक अभियंता(दुमका) को पत्र भेजकर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है. डीडीसी के अनुसार पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा अक्सर शिकायतें मिल रही है कि भवनों का स्थल चयन मनमाने ढंग से किया गया है. इसमें कई जगह ग्राम सभा से अनुमति नहीं ली गयी है. यह पंचायतीराज के नियमों का उल्लंघन है.
डीडीसी ने कहा है कि जिन जगहों पर ग्राम सभा से एनओसी नहीं मिला है, वहां कार्य तभी होगा, जब ग्राम सभा सहमति जतायेगी. ताकि अविवादित तरीके से काम होगा. इसका निर्णय जिला परिषद की बैठक में भी लिया गया है. जिले भर में कुल 20 हेल्थ सेंटर भवन स्वास्थ्य विभाग अभियंत्रण संगठन तैयार कर रही है.