देवघर: ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में देवघर एसडीपीओ अनिमेष नैथानी का चयन हुआ है. प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पुणो में आयोजित होगी. इसमें शामिल होने के लिए झारखंड से 12 सदस्यीय टीम से जैप एडीजीपी द्वारा भेजा जायेगा. वहीं एसडीपीओ अनिमेष नैथानी को टीम का कैप्टन बनाया गया है.
इनके अलावे टीम में विभिन्न हवलदार जवान भी शामिल है. इसके लिए स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. रोजाना सुबह मोहनपुर स्थित फायरिंग रेंज पहुंच कर एसडीपीओ ने तैयारी शुरू कर दी है. इसके पूर्व टीम का चयन राज्य स्तर पर किया जायेगा. सभी प्रतिभागी राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता में शामिल होंगे.
