देवघर: आजसू जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह व चालक सोनू शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये दबिश बढ़ा दी है. इस कांड के नामजद दो फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस ने सघन छापेमारी चला रखी है.
आरोपितों के आवास व उनके संबंधियों के घर पुलिस ने तलाश की. बावजूद कांड के मुख्य आरोपित संजय यादव व प्रकाश मंडल को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी.
आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट से वारंट निर्गत कराया. फिर भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी तो इश्तेहार लिया. इन आरोपितों के घर पहुंच कर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया. अब पुलिस दोनों के खिलाफ कुर्की वारंट की अर्जी कोर्ट में देगी.
