सनराइज द्वारिका एकेडमी में संघ का गठन
संवाददाता, देवघर बैजनाथपुर स्थित सनराइज द्वारिका एकेडमी में प्राचार्य रघुवर शरण की अध्यक्षता में आमसभा के जरिये अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन हुआ. 20 सदस्यीय टीम में 75 फीसदी सदस्य अभिभावक की ओर से एवं 25 फीसदी सदस्य शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में शामिल किये गये हैं. इसके अलावा शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड पार्षद भी […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
May 2, 2015 8:05 PM
संवाददाता, देवघर बैजनाथपुर स्थित सनराइज द्वारिका एकेडमी में प्राचार्य रघुवर शरण की अध्यक्षता में आमसभा के जरिये अभिभावक-शिक्षक संघ का गठन हुआ. 20 सदस्यीय टीम में 75 फीसदी सदस्य अभिभावक की ओर से एवं 25 फीसदी सदस्य शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में शामिल किये गये हैं. इसके अलावा शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता एवं वार्ड पार्षद भी संघ में शामिल किये गये. सर्वसम्मति से डॉ केके सुमन अध्यक्ष, दीपक कुमार दुबे उपाध्यक्ष एवं समशेर प्रसाद सिंह सचिव चुने गये. अभिभावक सदस्य के रूप में भरत सिंह, बंदना सिंह, उमा शंकर सिंह, मुरली प्रसाद, मनोज यादव, गीता देवी, मुकेश कुमार यादव, संजय कुमार साह, आरसी झा, धर्मेंद्र सिंह, मोहन केसरी, राखी सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में रघुवर शरण, सूरज प्रताप सिंह एवं एके दास संघ में शामिल किये गये हैं.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:03 PM
January 16, 2026 9:55 PM
January 16, 2026 9:38 PM
January 16, 2026 7:52 PM
January 16, 2026 7:52 PM
January 16, 2026 6:55 PM
January 15, 2026 11:05 PM
January 15, 2026 10:36 PM
January 15, 2026 9:49 PM
January 15, 2026 9:10 PM
