टोल टैक्स के विरोध में फेडरेशन ऑफ मोटर्स एसोसिएशन ने किया सड़क जाम

देवघर: नगर निगम की ओर से वसूले जा रहे टॉल टैक्स के विरोध में फेडरेशन ऑफ मोटर्स एसोसिएशन ने बुधवार को तीन घंटे तक देवघर से चलने वाली सभी तरह के वाहनों का परिचालन ठप रखा. बाध्य हो निगम के सीइओ अलोइस लकड़ा व डिप्टी मेयर संजयानंद झा द्वारा अगले आदेश तक टोलटैक्स न लिए […]

देवघर: नगर निगम की ओर से वसूले जा रहे टॉल टैक्स के विरोध में फेडरेशन ऑफ मोटर्स एसोसिएशन ने बुधवार को तीन घंटे तक देवघर से चलने वाली सभी तरह के वाहनों का परिचालन ठप रखा.
बाध्य हो निगम के सीइओ अलोइस लकड़ा व डिप्टी मेयर संजयानंद झा द्वारा अगले आदेश तक टोलटैक्स न लिए जाने के आश्वासन के बाद एसोसिशन ने जाम हटाया.
मौके पर देवघर एसडीओ जय ज्योति सामंता, देवघर बीडीओ रजनीश कुमार, फेडरेशन के नरेश राज जेजवाड़े, दिनेशानंद झा, विनोद झा, धारानाथ झा, कन्हैया झा सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >