देवघर के शीशा व्यापारी से लूटे गये साढ़े चौदह लाख

।। संवाददाता।। देवघरः महेशपुर पाकुड़ के सारठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोधरा मोड़ के मुख्य सड़क पर आज शीशा व्यपारी से लगभग साढे 14 लाख रुपये लूट लिये गये. लोधरा मोड़ के पास तीन बाइक पर सवार पांच युवक पहले से आपस में नोंकझोंक कर रहे थे. अपनी कार पर सवार ऋषभ भारद्वाज( शीशा व्यपारी) […]

।। संवाददाता।।

देवघरः महेशपुर पाकुड़ के सारठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोधरा मोड़ के मुख्य सड़क पर आज शीशा व्यपारी से लगभग साढे 14 लाख रुपये लूट लिये गये. लोधरा मोड़ के पास तीन बाइक पर सवार पांच युवक पहले से आपस में नोंकझोंक कर रहे थे. अपनी कार पर सवार ऋषभ भारद्वाज( शीशा व्यपारी) जब इनके नजदीक पहुंचे तो उन्होंने बाइक बीच सड़क पर लगा दी.

इतने में पीछे से एक मोटरसाइकल आयी और ऋषभ के साथ मारपीट करने लगे. इस दौरान उनसे साढ़े चौदह लाख और उनका टैब उनसे लूट लिया गया.घटना की सूचना मिलती ही एसपी पी मुर्गन घटनास्थल पर पहुंचे. हालांकि अबतक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >