लक्ष्य के अनुसार खर्च नहीं हुई मनरेगा की राशि

– लक्ष्य 105 करोड़, खर्च हुआ 89 करोड़- 47 फीसदी योजनाएं पेंडिंग- केंद्र सरकार से समय पर नहीं आयी राशिसंवाददाता, देवघरग्रामीण क्षेत्र की अति महत्वपूर्ण योजना कही जाने वाली मनरेगा में देवघर में लक्ष्य के अनुसार राशि खर्च नहीं हुई. वित्तीय वर्ष 2014-15 में देवघर जिले का मनरेगा मद का बजट 105 करोड़ रुपये था. […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 30, 2015 11:03 PM

– लक्ष्य 105 करोड़, खर्च हुआ 89 करोड़- 47 फीसदी योजनाएं पेंडिंग- केंद्र सरकार से समय पर नहीं आयी राशिसंवाददाता, देवघरग्रामीण क्षेत्र की अति महत्वपूर्ण योजना कही जाने वाली मनरेगा में देवघर में लक्ष्य के अनुसार राशि खर्च नहीं हुई. वित्तीय वर्ष 2014-15 में देवघर जिले का मनरेगा मद का बजट 105 करोड़ रुपये था. उस अनुसार योजनाएं चयन कर दी गयी, लेकिन 30 मार्च 2015 तक मनरेगा मद में देवघर में 89,41,23,000 रुपये ही खर्च हो पाया. हालांकि चालू वित्तीय वर्ष में केंद्र सरकार से मनरेगा मद में पूर्व में दो माह तक राशि नहीं भेजी गयी थी, यह भुगतान काफी लंबित रह गया था. 30 मार्च 2015 तक मनरेगा की कुल 12,542 योजनाओं में 6508 योजनाएं ही पूरी हुई, जबकि 603 योजनाएं पेंडिंग रह गयी. 47 फीसदी योजनाएं अब भी अधूरी है. सारठ प्रखंड में सबसे अधिक 826 योजनाएं लंबित हैं. सबसे कर्म खर्च करने वाला प्रखंड देवघर सदर है. देवघर में 434.67 लाख रुपये ही खर्च हो पाये. वित्तीय वर्ष 2014-15 में मनरेगा की यह स्थिति रहने के बाद भी देवघर जिला मनरेगा में राज्य में पहले स्थान पर है, जबकि दूसरे स्थान पर रांची जिला है. रांची में 69,31,65,000 रुपये ही खर्च हुआ है.प्रखंडवार खर्च हुई राशि व पेंडिंग योजनाओं की संख्या प्रखंड खर्च(लाख में) योजनादेवघर 434. 67 311देवीपुर 1070.15 722करौं 611.97 545मधुपुर 816.02 530मारगोमुंडा 752.96 563मोहनपुर 876.68 786पालोजोरी 1239.16 801सारठ 1722.44 826सारवां 785.67 530सोनारायठाढ़ी 532.96 420