मोबाइल टावर रूम से 36 पीस बैटरी चोरी

पालोजोरी थाने के भुरकुंडी एयरटेल के मोबाइल टावर रूम से अज्ञात चोरों ने 36 बैटरियां चुरा लीं. यह घटना तीन सितंबर की रात को हुई.

प्रतिनिधि, पालोजोरी (देवघर). पालोजोरी थाने के भुरकुंडी एयरटेल के मोबाइल टावर रूम से अज्ञात चोरों ने 36 बैटरियां चुरा लीं. यह घटना तीन सितंबर की रात को हुई. तकनीशियन प्रभाकर कुमार हालदार की शिकायत पर थाना में कांड संख्या 55/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है. चोरी हुई बैटरियों में 12 पीस 600 एएच और 24 पीस 300 एएच की शामिल हैं. प्रभाकर के अनुसार, तीन सितंबर की रात किसी समय चोरों ने टावर की बैटरी सेक्शन को काटकर बैटरी चुरा ली. चार सितंबर को दोपहर 12 बजे बिजली कटने पर टावर बंद हो गया, जिसके बाद उन्हें मोबाइल नेटवर्क में समस्या का पता चला. जांच करने पर उन्हें बैटरी चोरी की सूचना मिली. इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी और पालोजोरी थाना को भी सूचित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >