Deoghar news : अगहन मास तृतीया तिथि पर 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में की पूजा- अर्चना

अगहन मास की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि दिन शनिवार को बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की काफी भीड़ जुटी. शीघ्रदर्शनम काउंटर से कूपन लेकर 4803 से अधिक श्रद्धालुओं ने पूजा की.

संवाददाता, देवघर . अगहन मास की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि दिन शनिवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गयी. इस दौरान शाम को पट बंद होने तक करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की. इसके पहले बाबा मंदिर का पट खुलने के बाद सबसे पहले बाबा पर कांचा जल चढ़ाया गया, इसके बाद सरकारी पूजा अर्चना की गयी. इसके बाद भक्तों के लिए पट खोल दिया गया. पट खुलते ही जलार्पण की प्रक्रिया शुरू हो गयी, जिसमें झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, और ओडिशा से आये भक्तों ने भी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की. श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गयी थी. मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे. वहीं शीघ्रदर्शनम काउंटर से भी 4803 से अधिक श्रद्धालुओं ने टिकट लेकर बाबा का दर्शन किया. पुरोहितों ने कहा कि अगहन माह में जलार्पण का विशेष धार्मिक महत्व है. बाबा बैद्यनाथ की पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और परिवार में सुख-शांति आती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJIV RANJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >