भाजपा सदस्यता अभियान को ले कार्यकर्ताओं की बैठक

तसवीर है राजीव के फोल्डर में रीनेम प्रतिनिधि,जसीडीह भाजपा सदस्यता अभियान को ले बुधवार को जसीडीह के रूइया धर्मशाला परिसर में जसीडीह नगर मंडल की बैठक मंडल के अध्यक्ष संजय राय की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मोरचा की ममता गुप्ता, देवघर जिला महिला मोरचा अध्यक्ष रीता चौरसिया एवं […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 28, 2015 7:02 PM

तसवीर है राजीव के फोल्डर में रीनेम प्रतिनिधि,जसीडीह भाजपा सदस्यता अभियान को ले बुधवार को जसीडीह के रूइया धर्मशाला परिसर में जसीडीह नगर मंडल की बैठक मंडल के अध्यक्ष संजय राय की अध्यक्षता में हुई. इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मोरचा की ममता गुप्ता, देवघर जिला महिला मोरचा अध्यक्ष रीता चौरसिया एवं विजया सिंह उपस्थित थी. बैठक के दौरान पार्टी के संदेश हर गांव में भाजपा, हर बूथ पर भाजपा व सदस्यता अभियान की चर्चा कर हर बूथ पर सदस्यता बनाने पर बल दिया गया. साथ ही राजन सिंह को बूथ प्रभारी एवं अजय दुबे को सह प्रभारी बनाया गया. बैठक में ब्यास मिश्रा, ललन दुबे, रमेश प्रसाद साह, मुकेश वर्णवाल, बिमल किशोर दुबे, चंद्रशेखर, माधव शर्मा, बबलू दुबे, वार्ड वार्षद पार्वती देवी, कुसुम सिंह, राजन सिंह, अजय कुमार दुबे, निरज कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे.