Deoghar News : महिला का फिंगर क्लोन कर एकाउंट से 26572 रुपये की निकासी

जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी एक महिला का फिंगर क्लोन कर उसके एकाउंट से तीन बार में 26572 रुपये की निकासी कर ली गयी है.

देवघर. जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी एक महिला का फिंगर क्लोन कर उसके एकाउंट से तीन बार में 26572 रुपये की निकासी कर ली गयी है. इस संबंध में पीड़िता मधु कुमारी अपने पति रंजीत यादव के साथ सोमवार दोपहर में मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंची. बताया कि उसके इंडियन बैंक एकाउंट से उक्त रुपयों की निकासी की गयी है. तीन मार्च को उसने चिचहरा सीएसपी में पहुंचकर पांच हजार रुपये की निकासी की. उसके बाद अलग-अलग आइडी द्वारा उसके एकाउंट से 10024 रुपये, तीसरे दिन पांच मार्च को भी उसके एकाउंट से 10024 रुपये व सात मार्च को 6524 रुपये की निकासी की गयी. उसने बैंक पहुंचकर पासबुक अपडेट कराया, तो एकाउंट से अवैध निकासी की जानकारी हुई. आशंका है कि उसका फिंगर क्लोन कर रुपये की निकासी की गयी है. इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत देकर ठगी की रकम वापस दिलाने व कार्रवाई की मांग की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish kundan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >