श्रावणी मेला : सदर अस्पताल में श्रद्धालुओं के लिए 25 बेड रहेंगे आरक्षित

सदर अस्पताल में श्रावणी मेले की तैयारी शुरू कर दी गयी है. सोमवार को अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें श्रद्धालुओं के इलाज के लिए विशेष रूप से 25 बेड चिन्हित कर उन्हें तत्काल तैयार करने को कहा गया.

संवाददाता, देवघर : सदर अस्पताल में श्रावणी मेले की तैयारी शुरू कर दी गयी है. सोमवार को अस्पताल उपाधीक्षक डॉ प्रभात रंजन की अध्यक्षता में बैठक की गयी. बैठक में सभी वार्ड प्रभारी व चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मेले के दौरान सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा नहीं हो. श्रद्धालुओं के इलाज के लिए विशेष रूप से 25 बेड चिन्हित कर उन्हें तत्काल तैयार करने को कहा गया. सभी विभागों के इंचार्ज को आवश्यक सामग्रियों की लिखित मांग देने का निर्देश दिया गया. वहीं भंडारपाल को निर्देशित किया गया कि आवश्यक सामग्रियों को तत्काल उपलब्ध कराया जाये. फार्मेसी प्रभारी संजीव मिश्रा ने मेले में अन्य जिलों से आने वाले प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए आवास की मांग रखी. इस पर डॉ शरद कुमार ने लिपिक चितरंजन विश्वकर्मा को निर्देश दिया कि सिविल सर्जन को पत्र भेजा जाये. उपाधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बैठक में डॉ सुषमा वर्मा, डॉ निवेदिता, डॉ रवि रंजन, डॉ राजीव कुमार, डॉ निताशा, डॉ रवि शेखर, डॉ रवि कुमार, प्रयोगशाला प्रभारी मनोज मिश्रा, लिपिक विजय प्रसाद, स्टाफ नर्स संगीता राजहंस, प्रियंका कुमारी, श्वेता भारती, आउटसोर्स कंपनी के सुपरवाइजर विकास केशरी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >