डढ़वा नदी के पास ऑटो पलटी, दो घायल
देवघर. जसीडीह की तरफ जा रही यात्रियों से भरी ऑटो डढ़वा नदी पुल के आगे शुक्रवार शाम को पलट गयी. घटना में दो यात्री घायल हो गये, जिसमें धनबाद निवासी एक युवक को गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों की सहायता से जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी शंभू प्रसाद वर्णवाल व धनबाद निवासी निखिल […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 28, 2014 10:02 PM
देवघर. जसीडीह की तरफ जा रही यात्रियों से भरी ऑटो डढ़वा नदी पुल के आगे शुक्रवार शाम को पलट गयी. घटना में दो यात्री घायल हो गये, जिसमें धनबाद निवासी एक युवक को गंभीर चोट लगी है. स्थानीय लोगों की सहायता से जसीडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी शंभू प्रसाद वर्णवाल व धनबाद निवासी निखिल नेहाल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद निखिल को ज्यादा चोट देख कर भरती करा दिया. घायलों के अनुसार घटनास्थल के समीप चालक को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे संतुलन बिगड़ा और गाड़ी पलट गयी.
...
ये भी पढ़ें...
January 16, 2026 10:03 PM
January 16, 2026 9:55 PM
January 16, 2026 9:38 PM
January 16, 2026 7:52 PM
January 16, 2026 7:52 PM
January 16, 2026 6:55 PM
January 15, 2026 11:05 PM
January 15, 2026 10:36 PM
January 15, 2026 9:49 PM
January 15, 2026 9:10 PM
