अमरनाथ यात्रा के लिए 188 श्रद्धालुओं ने बनवाया फिटनेस सर्टिफिकेट

अमरनाथ यात्रा के लिए देवघर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच अनिवार्य है, जिससे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या अस्पताल पहुंच रही है। अब तक 188 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र मिल चुका है। ज्यादातर श्रद्धालु बिहार के चकाई और जमुई से आ रहे हैं। डॉक्टर विस्तृत जांच के बाद फिटनेस प्रमाण पत्र प्रदान कर रहे हैं, ताकि पहाड़ी यात्रा में कोई दिक्कत न हो। अस्पताल ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था की है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे समय रहते मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा लें ताकि यात्रा के दौरान किसी परेशानी से बचा जा सके।

सुरक्षित यात्रा के लिए अनिवार्य मेडिकल जांच, सदर अस्पताल में लंबी कतार संवाददाता, देवघर अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होते ही देवघर सदर अस्पताल में मेडिकल सर्टिफिकेशन कराने वालों की भीड़ बढ़ गई है. अब तक कुल 188 श्रद्धालुओं ने यहां से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त किया है, जो यात्रा के लिए अनिवार्य है. जानकारी के अनुसार मेडिकल जांच कराने वालों में सबसे अधिक संख्या बिहार के चकाई और जमुई क्षेत्र के श्रद्धालुओं की है, जो प्रतिदिन अस्पताल पहुंचकर कतार में लग रहे हैं. डॉक्टरों द्वारा विस्तृत स्वास्थ्य जांच के बाद श्रद्धालुओं को फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किया जा रहा है, ताकि कठिन पहाड़ी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो. अस्पताल प्रबंधन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं. साथ ही श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे समय से पहले अपना मेडिकल सर्टिफिकेट बनवा लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajiv Ranjan

राजीव रंजन, वर्ष 2014 से प्रभात खबर के साथ नियमित रूप से पत्रकार के तौर पर जुड़ा हुआ हूं. इस दौरान मैंने रेलवे, स्वास्थ्य विभाग, धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों, विभिन्न संस्थाओं तथा प्रखंड स्तर के सभी विभागों की रिपोर्टिंग की है. इन क्षेत्रों में कार्य करते हुए मुझे महत्वपूर्ण समाचारों के संकलन, तथ्यपरक रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अनुभव रहा है. साथ ही, प्रशासनिक गतिविधियों, जनहित से जुड़े विषयों और विशेष आयोजनों की जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन किया है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >