Deoghar news : विशेष मध्यस्थता अभियान में सुलह के आधार पर 16 मामलों का निष्पादन

न्याय सदन में चल रहे पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया. अभियान आठ दिसंबर से चल रहा था, जिसका समापन 12 दिसंबर को हो गया.

विधि संवाददाता, देवघर. न्याय सदन में चल रहे पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का शुक्रवार को समापन हो गया. यह अभियान आठ दिसंबर से चल रहा था, जिसका समापन 12 दिसंबर को हो गया. इसमें फैमिली कोर्ट के मामलों की सुनवाई अलग-अलग मध्यस्थों के बेंच के माध्यम से की गयी. विगत पांच दिनों में कुल 16 मामलों का निष्पादन सुलह के आधार पर हुआ. निष्पादित मामलों में प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट संजय कुमार सिंह की अदालत के 10 व एडिशनल प्रिंसिपल जज भानु प्रताप सिंह की अदालत के छह मामले शामिल हैं. कई मामलों में पक्षकार उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते मामलों में सुलह नहीं हो पाया. पारिवारिक मामलों की सुनवाई के दौरान प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट संजय कुमार सिंह न्याय सदन पहुंचे, साथ ही विभिन्न बेंचों का अवलोकन किये. प्रिंसिपल जज श्रीसिंह ने उपस्थित पक्षकारों से भी बातचीत कर पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति से केस खत्म कराने की बात पर जोर दिया. इस अवसर पर डालसा सचिव संदीप निशित बारा के अलावा मीडियेटर कांता सिंह, एफ मरीक, राज कुमार शर्मा, अमरनाथ राय, कन्हैया प्रसाद राय, फैमिली कोर्ट के कर्मी उमा शंकर झा, डालसा के संजय कुमार सिन्हा, सीताराम दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Falguni marik

विगत 32 वर्षों से प्रभात खबर में पत्रकारिता करते आ रहा हूं. विशेष तौर पर कोर्ट से संबंधित खबरों के अलावा श्रावणी विशेषांक -बिल्व पत्र में धार्मिक आलेख लेखन, दुर्गापूजा के अवसर पर निकाली गयी दुर्वाक्षत में धार्मिक लेख लिखने, सामयिक कॉलम कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन का अनुभव है. साथ ही लोक भाषा खोरठा में कविता, कहानी लेखन का अनुभव है. झारखंड अधिविध परिषद रांची के वर्ग अष्टम के पाठ्यक्रम में तथा आचार्य विनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए की कक्षा के पाठ्यक्रम में कविता शामिल हो चुकी है. विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में कविताएं, कहानियां व आलेखों का भी प्रकाशन हो चुका है.

प्रभात खबर में विगत 32 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव. विशेष तौर पर अदालत की खबरों पर पकड़ है. इसके अलावा विभिन्न प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं पर आलेख छपते रहा है. बिल्व पत्र श्रावणी विशेषांक में धार्मिक आलेख, सामयिक कॉलम- कोर्ट कचहरी का चक्कर, क्राइम स्टोरी आदि लेखन करते रहे हैं. लोक भाषा खोरठा की जानकारी है एवं इनकी कविता झारखंड अधिविध परिषद में वर्ग अष्टम तथा बिनोवा भावे विश्वविद्यालय में बीए पाठ्यक्रम में शामिल है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >