मारपीट कर खिलायी दवा, कराया गर्भपात

देवघर : सीजेएम की अदालत में नगर थाना के कल्याणपुर गांव निवासी ललिता देवी ने शिकायतवाद दाखिल किया है. इस मामले में पति विष्णु रमानी के अलावा कैला रमानी, मुनिया देवी, सागर रमानी, सोनिया देवी व भारती कुमारी को आरोपित किया है. दाखिल परिवाद में कहा है कि परिवादिनी की शादी विष्णु रमानी के साथ […]

देवघर : सीजेएम की अदालत में नगर थाना के कल्याणपुर गांव निवासी ललिता देवी ने शिकायतवाद दाखिल किया है. इस मामले में पति विष्णु रमानी के अलावा कैला रमानी, मुनिया देवी, सागर रमानी, सोनिया देवी व भारती कुमारी को आरोपित किया है. दाखिल परिवाद में कहा है कि परिवादिनी की शादी विष्णु रमानी के साथ एक साल पहले हुई थी. वह गर्भवती हुई तो मारपीट कर घर से निकाल दिया व जबरन गर्भपात की दवा भी खिला दी जिससे गर्भपात हो गया. कहा है कि पिटाई के दौरान सारे गहने भी छीनकर रख लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >