देवघर : तीन तलाक मामले के आरोपी पति शाहिद अंसारी को महिला थाना की पुलिस ने कोर्ट परिसर के समीप फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने झाड़ियों के बीच से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी देवीपुर थाना क्षेत्र के प्राणडीह गांव का रहनेवाला है. इस संबंध में महिला थाना की एएसआइ उषा कुमारी ने बताया कि शाहिद के ससुर जाहिद अंसारी ने थाना में फोन कर सूचना दी कि उसकी पुत्री शाहबानो खातून सोमवार को इस मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंची है, वहीं अपने मामले की पड़ताल के लिए दामाद शाहिद भी पहुंचा है.
तीन तलाक के आरोपित पति को पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा
देवघर : तीन तलाक मामले के आरोपी पति शाहिद अंसारी को महिला थाना की पुलिस ने कोर्ट परिसर के समीप फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने झाड़ियों के बीच से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी देवीपुर थाना क्षेत्र के प्राणडीह गांव का रहनेवाला है. इस संबंध में महिला थाना की एएसआइ उषा कुमारी ने बताया कि […]

कोर्ट में बहस के बाद जैसे ही उसकी बेटी सर्कुलर रोड स्थित समाहरणालय के समीप कोर्ट से बाहर सड़क पर आयी. उसके पति शाहिद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी है. इस बीच वह अपनी बेटी को दामाद से बचाने में जुटे थे.
इधर, सूचना पाते ही महिला थाना प्रभारी बीएस उपाध्याय व एएसआई मौके पर पहुंची तथा आरोपी की ओर लपकी. पुलिस को देखते ही शाहिद भाग खड़ा हुआ. इस बीच महिला एएसआइ की आवाज पर कोर्ट गार्ड मंटु पासवान व विभाष कुमार के सहयोग से आरोपी को समाहरणालय के सामने झाड़ियों में घुसकर पकड़ा तथा महिला एएसआइ को सौंप दिया.
इस दौरान कोर्ट का एक गार्ड भी जख्मी हो गया. महिला थाना की पुलिस आरोपित को पकड़ कर महिला थाना लायी व घरवालों को फोन से गिरफ्तारी की सूचना दी. इसके बााद सुरक्षा के लिहाज से महिला थाना की पुलिस ने शाहिद को नगर थाना के हाजत में शिफ्ट कर दिया.